साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, जानें भारत में दिखेगा या नहीं

आज यानी रविवार, 21 सितंबर 2025 को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से ग्रहण का विशेष महत्व माना जाता है। इससे 15 दिन पहले, 7 सितंबर को वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण पड़ा था, जिसे भारत में साफ़ तौर पर देखा गया था। हालांकि इस बार लगने वाला सूर्य ग्रहण आंशिक होगा, यानी चंद्रमा सूर्य का केवल कुछ हिस्सा ढकेगा।
ग्रहण का समय
भारतीय समय के मुताबिक, यह आंशिक सूर्य ग्रहण रात 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा और अगले दिन तड़के 3 बजकर 23 मिनट तक चलेगा। कुल अवधि करीब 4 घंटे 24 मिनट रहेगी।
भारत में नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण
ग्रहण का समय रात का होने के कारण भारत में इसे देखा नहीं जा सकेगा। यानी भारतीय दर्शकों को इस खगोलीय घटना का प्रत्यक्ष नजारा नहीं मिलेगा।
सूतक काल मान्य होगा या नहीं?
हिंदू पंचांग के अनुसार, सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू होता है। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता और मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन चूंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक काल लागू नहीं होगा।
कहां देखा जा सकेगा ग्रहण?
यह आंशिक सूर्य ग्रहण अमेरिका, समोआ, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी और अटलांटिक महासागर के कई हिस्सों में दिखाई देगा।
सूर्य ग्रहण क्यों होता है?
जब चंद्रमा अपनी कक्षा में घूमते हुए पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है और सूर्य की रोशनी को आंशिक या पूर्ण रूप से ढक देता है, तब सूर्य ग्रहण की स्थिति बनती है। सूर्य ग्रहण तीन प्रकार का होता है—पूर्ण, आंशिक और वलयाकार।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.