दिल्ली में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश, कालका मंदिर के पास मची अफरा-तफरी

HIGHLIGHTS
- दिल्ली-NCR में रविवार आधी रात दो घंटे से अधिक समय तक भारी बारिश हुई।
- तेज आंधी और गरज-चमक के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई।
- नवरात्र के पहले दिन कालका मंदिर के पास श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मची।
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में रविवार आधी रात को तेज गरज-चमक के साथ भारी बारिश हुई। इस दौरान तेज आंधी भी चली। दो घंटे से ज्यादा समय तक हुई बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को ठंड महसूस होने लगी। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले ही दिल्ली में भारी बारिश की संभावना जताई थी।
मानसून की विदाई के बीच आधी रात को आंधी और बिजली चमकने के साथ तेज बारिश हुई। नवरात्र के पहले दिन हुई भारी बारिश ने आयोजकों की चिंता बढ़ा दी। कालका मंदिर के पास बारिश के दौरान श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बारिश से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे।
इस बीच, समाचार एजेंसी एएनआई ने दिल्ली के जंतर-मंतर से एक वीडियो जारी किया है। यहां सीजेपी के नेता प्रदर्शन कर रहे हैं। वीडियो में पूरी सड़क खाली नजर आ रही है और प्रदर्शन स्थल पर भी कोई भीड़ दिखाई नहीं दे रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.