मेरठ में पीएम मोदी के कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक डायवर्जन योजना लागू

मेरठ। 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के चलते मेरठ पुलिस ने शहर में व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन योजना जारी की है। यह योजना सुबह 08:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक प्रभावी रहेगी और इस दौरान भारी वाहनों, निजी कारों और बसों के मार्गों में बदलाव किया गया है।
भारी वाहनों के लिए मार्ग निर्देश
-
गाजियाबाद से मेरठ: राजनगर एक्सटेंशन, दुहाई, मुरादनगर और मोदीनगर से आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इन्हें दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे या पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उपयोग करना होगा।
-
मुजफ्फरनगर से मेरठ: सठेड़ी पुलिस चौकी पुल से एनएच-58 मार्ग होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
-
मुरादाबाद/हापुड़ से मेरठ: टियाला अंडरपास से किठौर और परीक्षितगढ़ होते हुए बिजनौर या मुजफ्फरनगर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
शहर के अंदर के मार्ग
-
बिजली बंबा चौराहा से शाप्रिक्स मॉल की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
-
परतापुर इंटरचेंज और काशी टोल प्लाजा पर भारी वाहनों के लिए विशेष पाबंदियां रहेंगी।
-
मेरठ-परतापुर से मोदीनगर मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा।
दिल्ली-मेरठ मार्ग के वाहन
-
मेरठ से दिल्ली जाने वाले वाहन: रुड़की रोड, मोदीपुरम पुल, सरधना पुल, रोहटा पुल और बागपत पुल के रास्ते एनएच-58 से काशी टोल प्लाजा होते हुए दिल्ली जा सकेंगे।
-
दिल्ली से मेरठ आने वाले वाहन: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे या दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे मार्ग से बागपत, सरधना और हापुड़ होते हुए शहर में प्रवेश कर सकेंगे।
निजी कार और बस के लिए मार्ग
-
दिल्ली/गाजियाबाद से: मोदीनगर के कादराबाद चौकी से बाएं मुड़कर पार्किंग स्थल तक।
-
मुजफ्फरनगर/शामली से: गंगनहर पटरी और सिवालखास पुल मार्ग से।
-
हापुड़ से: थाना खरखौदा तिराहे से मोहिउद्दीनपुर होते हुए।
-
मवाना/परीक्षितगढ़ से: दौराला और गंगनहर पटरी मार्ग से सिवालखास पुल तक।
नमो भारत रेल से आसान पहुंच
दिल्ली के न्यू अशोक नगर से शुरू होकर अब नमो भारत रेल अगले तीन दिनों में सराय काले खां तक पहुंचेगी। इससे यात्रियों को रेल, दिल्ली मेट्रो और बस के माध्यम से सीधे कनेक्शन मिलेगा। शुक्रवार को इसका ट्रायल रन होगा और उद्घाटन के बाद आम लोगों के लिए कॉरिडोर खोल दिया जाएगा।
ट्रैफिक प्लान में बदलाव
यातायात पुलिस ने गुरुवार देर रात 10 बजे योजना जारी की थी। कुछ ही समय बाद इसे संशोधित कर रात 12 बजे नया प्लान लागू किया गया। अधिकारियों ने कहा कि इस दौरान एम्बुलेंस और आपातकालीन सेवाओं को कोई बाधा नहीं होगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.