मध्य प्रदेश
भोपाल ISBT में लगी भीषण आग, 3 से 4 बसें चपेट में आईं; परिसर में मचा हड़कंप

HIGHLIGHTS
- भोपाल ISBT पर भीषण आग, वर्मा ट्रेवल्स की 3 से 4 बसें चपेट में
- भोपाल के ISBT बस स्टैंड पर आग से मचा हड़कंप, कई बसें जलने की सूचना
भोपाल। राजधानी भोपाल में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) पर रविवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। यहां 3 से 4 बसों में आग लगने की सूचना है। घटना के बाद बस स्टैंड परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग से प्रभावित बसें वर्मा ट्रेवल्स की बताई जा रही हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग तेजी से फैली और आसपास की बसों को चपेट में ले लिया। मौके पर आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
खबर अपडेट की जा रही है...
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.