लखनऊ में दर्दनाक हादसा, डे केयर सेंटर का गेट गिरने से बच्चे की मौत

राजधानी लखनऊ के निशातगंज स्थित बचपन डे केयर सेंटर परिसर में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। परिसर का मुख्य गेट अचानक गिरने से एक 8 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
गर्मियों की छुट्टियां मनाने आया था मासूम
मृतक बच्चे की पहचान बहराइच निवासी शिवा कश्यप के रूप में हुई है, जो गर्मियों की छुट्टियां बिताने अपनी नानी के घर लखनऊ आया था। परिजनों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 9 बजे वह डे केयर सेंटर के गेट के पास खेल रहा था, तभी अचानक भारी गेट टूटकर उसके ऊपर गिर पड़ा।
इलाज के दौरान डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
परिजन तुरंत बच्चे को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और मां ललिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों का आरोप, लापरवाही से हुआ हादसा
घटना से गुस्साए परिजनों ने डे केयर सेंटर प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। नाराज परिजनों ने बच्चे का शव सेंटर के गेट पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
पुलिस मौके पर, जांच शुरू
सूचना मिलने पर महानगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की, लेकिन परिजनों के विरोध के कारण स्थिति कुछ समय तक तनावपूर्ण बनी रही।
डे केयर सेंटर में अनियमितताओं के आरोप
स्थानीय लोगों और सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में सेंटर की मरम्मत और पेंटिंग का काम हुआ था। वहीं कुछ लोगों का आरोप है कि गेट बदलने की बजाय पुराने ढांचे पर ही काम किया गया, जबकि नए गेट के लिए बजट स्वीकृत होने की भी बात सामने आ रही है।
धरना जारी, प्रशासनिक कार्रवाई की मांग
घटना के बाद परिजनों का धरना प्रदर्शन जारी है और वे जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.