दिल्ली-शामली के बीच शुरू हुईं दो ट्रेनें, रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, जयंत रहे मौजूद

दिल्ली और शामली के बीच रोजाना यात्रा करने वाले लोगों के लिए बड़ी सुविधा शुरू हो गई है। सोमवार को बड़ौत रेलवे स्टेशन से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह, सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान और पूर्व सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने नई शुरू की गई दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन ट्रेनों से क्षेत्र के दस हजार से अधिक दैनिक यात्रियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
शामली, बागपत और आसपास के कई कस्बों के लोग नौकरी, कारोबार और पढ़ाई के लिए प्रतिदिन दिल्ली पहुंचते हैं। लंबे समय से यात्री इस रूट पर अतिरिक्त ट्रेनों की मांग कर रहे थे। स्थानीय यात्रियों और व्यापारियों का कहना है कि नई ट्रेनें चलने से उनकी यात्रा अधिक सुगम होगी, किराए में बचत होगी और समय भी कम लगेगा। व्यापारी वर्ग का मानना है कि दिल्ली से सामान लाने–ले जाने में होने वाली देरी अब काफी हद तक कम हो जाएगी, जिससे कारोबार में भी वृद्धि की संभावना है।
नई ट्रेनों का समय:
ट्रेन संख्या 64033 (दिल्ली से शामली)
-
रवाना: शाम 4:25 बजे दिल्ली
-
शाहदरा: 4:39
-
नौली: 4:52
-
खेकड़ा: 5:12
-
बागपत रोड: 5:29
-
बड़ौत: 5:47
-
कासिमपुर खेड़ी: 5:57
-
कांधला: 6:13
-
आगमन: 7:00 बजे शामली
ट्रेन संख्या 64034 (शामली से दिल्ली)
-
रवाना: सुबह 7:00 बजे शामली
-
कांधला: 7:12
-
कासिमपुर खेड़ी: 7:31
-
बड़ौत: 7:49
-
बागपत रोड: 8:12
-
खेकड़ा: 8:29
-
नौली: 8:54
-
आगमन: 10:00 बजे दिल्ली
ट्रेन संख्या 64035 (शाहदरा से शामली)
-
रवाना: सुबह 10:00 बजे शाहदरा
-
नौली: 10:11
-
खेकड़ा: 10:26
-
बागपत रोड: 10:32
-
बड़ौत: 10:58
-
कासिमपुर खेड़ी: 11:09
-
कांधला: 11:29
-
आगमन: 12:00 बजे शामली
ट्रेन संख्या 64036 (शामली से शाहदरा)
-
रवाना: दोपहर 1:10 बजे शामली
-
कांधला: 1:21
-
कासिमपुर खेड़ी: 1:36
-
बड़ौत: 1:45
-
बागपत रोड: 1:59
-
खेकड़ा: 2:11
-
नौली: 2:30
-
आगमन: 3:30 बजे शाहदरा
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.