योगी सरकार ने 2026-27 के लिए खोला खजाना, 59,019 करोड़ का अनुपूरक बजट किया पेश

HIGHLIGHTS
- वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश किया।
- बजट में राजस्व खर्च के लिए 17,399.50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
- पूंजीगत व्यय के लिए रखी गई राशि से बुनियादी ढांचे और विकास परियोजनाओं को बढ़ावा देने की योजना है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 59,019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सदन में यह बजट रखा।
विपक्ष के हंगामे और नारेबाजी के बीच योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया गया। इस बजट में प्रदेश के विकास कार्यों और विभिन्न विभागों की तात्कालिक जरूरतों को ध्यान में रखा गया है।
अनुपूरक बजट का वित्तीय ढांचा
- कुल बजट आकार: 59,019.54 करोड़ रुपये
- राजस्व लेखे का व्यय: 17,399.50 करोड़ रुपये
- पूंजीगत लेखे का व्यय: 41,620.04 करोड़ रुपये
बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि यह अनुपूरक बजट राज्य की विकास प्राथमिकताओं और अलग-अलग विभागों की आवश्यकताओं व मांगों के आधार पर तैयार किया गया है।

अनुपूरक बजट में 41,620.04 करोड़ रुपये का बड़ा हिस्सा पूंजीगत व्यय के लिए रखा गया है। यह राशि प्रदेश में बुनियादी ढांचे और लंबे समय की विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने में उपयोग की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.