यूपी: आईपीएस आलोक सिंह बने डीजी, 1 मई से संभालेंगे पदभार

उत्तर प्रदेश पुलिस में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह को पदोन्नति देते हुए महानिदेशक (DG) के पद पर नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे कानपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) के रूप में तैनात थे। गृह विभाग ने उनके प्रमोशन का आदेश जारी कर दिया है, जिसके अनुसार वे 1 मई 2026 से डीजी पद का कार्यभार संभालेंगे।
1995 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह के प्रमोशन के बाद पुलिस विभाग में अन्य अधिकारियों की नई प्रोन्नति सूची भी जल्द जारी की जाएगी, जिसमें विभिन्न स्तरों पर पदोन्नति शामिल होगी।
अलीगढ़ के रहने वाले आलोक सिंह शैक्षणिक रूप से भी काफी मजबूत पृष्ठभूमि रखते हैं। उन्होंने बीएससी, अर्थशास्त्र में एमए और एमबीए की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा उन्होंने इटली और यूनाइटेड किंगडम की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से एडवांस्ड ट्रेनिंग भी प्राप्त की है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.