यूपी-टीईटी 2026: 27 मार्च से शुरू होगी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPSESC) ने यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। यह विज्ञापन 25 मार्च 2026 से आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ओटीआर प्रक्रिया से होगा पंजीकरण
आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) व्यवस्था लागू की गई है। अभ्यर्थियों को पहले ओटीआर प्रक्रिया पूरी करनी होगी, उसके बाद ही वे यूपी-टीईटी 2026 के लिए आवेदन कर पाएंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षा के विस्तृत विज्ञापन, दिशा-निर्देश और सूचना पुस्तिका आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और निर्धारित योग्यता पूरी करने के बाद ही आवेदन करें।
परीक्षा का स्तर और तिथियां
यूपी-टीईटी 2026 परीक्षा प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के लिए आयोजित की जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियां:
-
ऑनलाइन पंजीकरण एवं शुल्क जमा प्रारंभ: 27 मार्च 2026
-
आवेदन एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 26 अप्रैल 2026
-
आवेदन में संशोधन / शुल्क समाधान की अंतिम तिथि: 1 मई 2026
-
परीक्षा तिथि: 2, 3 और 4 जुलाई 2026
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.