टेक्सस में अमेरिकी सेना का अपाचे हेलीकॉप्टर क्रैश, सवार दोनों लोगों की मौत

HIGHLIGHTS
- हादसे के बाद लगी जंगल की आग से आसपास के कई घर खाली कराने पड़े
- दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर की पहचान AH-64 अपाचे के रूप में हुई
- बेल काउंटी शेरिफ कार्यालय ने दोनों सवारों की मौत की पुष्टि की
वाशिंगटन। अमेरिका के टेक्सस राज्य में बुधवार को अमेरिकी सेना का एक अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। क्रैश के बाद लगी जंगल की आग के चलते कई घरों को खाली कराना पड़ा।
अधिकारियों ने एएच-64 अपाचे हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि की है। बेल काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता क्लिफ कोलमैन ने बताया कि हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार दोनों लोगों की जान चली गई।
हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। फोर्ट हुड की क्रिमिनल इनवेस्टिगेशन डिवीजन मामले की जांच कर रही है। क्लिफ कोलमैन के अनुसार, हेलीकॉप्टर किसी घर या अन्य संरचना से नहीं टकराया था। उन्होंने हादसे को हिंसक क्रैश बताया।
ब्रिगेडियर जनरल एथन डिवेन, कार्यवाहक कमांडिंग जनरल ने कहा कि फिलहाल प्राथमिकता दुर्घटनास्थल को सुरक्षित करने और शुरुआती राहत प्रयासों में मदद करने की है। उन्होंने चालक दल और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.