अमेरिकी ‘बोर्ड ऑफ पीस’: नामग्या खम्पा ने किया भारत का प्रतिनिधित्व

नई दिल्ली/वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘गाजा बोर्ड ऑफ पीस’ की पहली बैठक में भारत ने ऑब्जर्वर के तौर पर भाग लिया। भारत का प्रतिनिधित्व वाशिंगटन डीसी स्थित भारतीय दूतावास की कार्यवाहक प्रमुख नामग्या सी खम्पा ने किया।
कौन हैं नामग्या खम्पा?
नामग्या खम्पा 2000 बैच की अनुभवी आईएफएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वे अमेरिका में भारतीय मिशन का नेतृत्व कर रही हैं, जब तक कि देश का राजदूत पद पर नहीं हैं। ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी थी।
अधिकारी के रूप में अनुभव
नामग्या खम्पा को दो दशकों से अधिक का अंतरराष्ट्रीय राजनयिक अनुभव है। उन्होंने चीन में भारतीय मिशन में दो बार सेवा दी – पहली बार 2002 से 2006 और फिर 2013 से 2016 तक। इसके अलावा, 2009 से 2013 तक उन्होंने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में काम किया। इस दौरान उन्हें 2011 से 2013 तक संयुक्त राष्ट्र की प्रशासनिक और बजटीय मामलों की सलाहकार समिति (ACABQ) का सदस्य भी चुना गया।
अंतरराष्ट्रीय पद और जिम्मेदारियां
नेपाल के काठमांडू में मिशन की उप प्रमुख के रूप में कार्य करने के बाद, नामग्या खम्पा केन्या में भारत की उच्चायुक्त रही हैं। केन्या में उनकी जिम्मेदारी भारत-केन्या द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और क्षेत्र में व्यापार और विकास को बढ़ावा देना थी। इसी दौरान उन्हें सोमालिया गणराज्य में भारत की राजदूत के तौर पर भी मान्यता प्राप्त थी।
नामग्या खम्पा का समृद्ध अनुभव और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व उन्हें देश के प्रमुख राजनयिकों में एक खास स्थान दिलाता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.