उत्तराखंड में बारिश का कहर, खंडाह के पास भूस्खलन से श्रीनगर-पौड़ी हाईवे बंद

HIGHLIGHTS
- तेज बारिश के बाद श्रीनगर-पौड़ी-कोटद्वार हाईवे पर भूस्खलन से यातायात प्रभावित।
- खंडाह के पास पहाड़ी से गिरे बोल्डर और मलबे से सड़क बंद हुई।
- मलबा हटाने के लिए मशीनों से काम जारी, देर रात तक मार्ग खुलने की उम्मीद।
श्रीनगर गढ़वाल (पौड़ी)। तेज बारिश के चलते श्रीनगर-पौड़ी-कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग खंडाह के पास पहाड़ी से हुए भारी भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। मार्ग अवरुद्ध होने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। वहीं कुछ लोग संपर्क मोटर मार्गों के जरिए आवाजाही कर रहे हैं।
बुधवार देर शाम क्षेत्र में हुई मूसलधार बारिश के कारण खंडाह के पास पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गिरा। इस दौरान सड़क से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
एनएच अधिकारियों के अनुसार मलबा हटाने के लिए दोनों ओर मशीनें लगाई गई हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि मध्य रात्रि तक सफाई का काम पूरा हो सकता है। अगर बारिश जारी रहती है तो मलबा हटाने का काम तड़के फिर से किया जाएगा।
गौरतलब है कि खंडाह और श्रीकोट क्षेत्र में हाईवे चौड़ीकरण का कार्य भी चल रहा है। ऐसे में बरसात के दौरान पहाड़ी की ओर से मलबा गिरने का खतरा बना रहता है।
एनएच के ईई राजबीर सिंह चौहान ने बताया कि मशीनों की सहायता से सड़क खोलने का काम जारी है। उन्होंने कहा कि मध्य रात्रि तक मलबा हटाकर मार्ग खोलने की उम्मीद है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.