यूपी प्रभारी बनने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे विनोद तावड़े, सपा के PDA पर साधा निशाना

HIGHLIGHTS
- विनोद तावड़े ने भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बताया।
- उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के विकास की गति बढ़ने की बात कही।
- आगामी चुनाव को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं से पूरी मजबूती के साथ जुटने को कहा गया।
यूपी भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के विकास की गति तेज हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के निर्देशन में होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए के कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगे और जीत दर्ज करेंगे। चुनाव में जीत के बाद एनडीए अगले पांच वर्षों तक प्रदेश की जनता के लिए पूरी तरह समर्पित होकर काम करेगा।
सपा के पीडीए को लेकर तावड़े ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इसे असफल करेंगे। उन्होंने पीडीए का अर्थ बताते हुए सपा पर निशाना साधा और इसे ‘पराया धन अपना’ बताया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में पूरी तरह जुटने का आह्वान किया।
पंकज चौधरी के मार्गदर्शन में चुनाव लड़ेगा एनडीए
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए के कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे और जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी के मार्गदर्शन में चुनाव लड़ा जाएगा।
तावड़े ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता की सेवा के लिए भाजपा और एनडीए के कार्यकर्ता अगले पांच वर्षों तक फिर पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश के विकास और जनसेवा के संकल्प के साथ चुनाव में उतरेगी।
सपा के PDA नारे पर निशाना साधते हुए तावड़े ने कहा कि सपा और PDA के नारों को एनडीए के कार्यकर्ता नाकाम करेंगे। उन्होंने PDA की व्याख्या करते हुए इसका अर्थ ‘पराया धन अपना’ बताया। तावड़े ने कहा कि एनडीए ऐसा कभी नहीं होने देगा। भाजपा नेता ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन पूरी ताकत से काम करेगा और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर एनडीए एक बार फिर प्रदेश में जीत हासिल करेगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.