मुजफ्फरनगर में मौसम ने बदली करवट, आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत

HIGHLIGHTS
- मुजफ्फरनगर में मौसम विभाग की चेतावनी शनिवार को पूरी तरह सही साबित हुई।
- दोपहर के बाद अचानक मौसम ने करवट ली और पहले धूल भरी तेज आंधी चली, जिसके कुछ ही समय बाद जिले के कई हिस्सों में जोरदार बारिश शुरू हो गई।
- तेज हवाओं के साथ हुई इस बारिश ने जहां लोगों को लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से राहत दी, वहीं दूसरी ओर बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई।
- आसमान में घने काले बादल छाने के बाद हवा की रफ्तार इतनी तेज हो गई कि कई जगह पेड़ों की डालियां टूटकर बिजली लाइनों पर गिर गईं।
- इससे शहर से लेकर ग…
मुजफ्फरनगर में मौसम विभाग की चेतावनी शनिवार को पूरी तरह सही साबित हुई। दोपहर के बाद अचानक मौसम ने करवट ली और पहले धूल भरी तेज आंधी चली, जिसके कुछ ही समय बाद जिले के कई हिस्सों में जोरदार बारिश शुरू हो गई।
तेज हवाओं के साथ हुई इस बारिश ने जहां लोगों को लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से राहत दी, वहीं दूसरी ओर बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई। आसमान में घने काले बादल छाने के बाद हवा की रफ्तार इतनी तेज हो गई कि कई जगह पेड़ों की डालियां टूटकर बिजली लाइनों पर गिर गईं। इससे शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कुछ स्थानों पर देर रात तक भी बिजली बहाल नहीं हो सकी, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

आंधी के बाद हुई बारिश ने पूरे जिले को तरबतर कर दिया। मुजफ्फरनगर शहर के साथ-साथ खतौली, बुढ़ाना, चरथावल, जानसठ, पुरकाजी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। कई जगह सड़कों पर पानी भर गया, जबकि बाजारों में लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और छज्जों के नीचे खड़े नजर आए।
पिछले कई दिनों से जारी तेज गर्मी और उमस ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा था। दिन में चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग परेशान थे, लेकिन शनिवार शाम हुई बारिश के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। तापमान जो करीब 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वह गिरकर लगभग 32 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जिससे लोगों ने राहत महसूस की।
इधर, बिजली विभाग की टीमें लगातार फॉल्ट ढूंढकर आपूर्ति बहाल करने में जुटी हुई हैं। विभाग के अनुसार तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिन्हें ठीक करने का काम तेजी से किया जा रहा है।
मौसम विभाग ने आने वाले कुछ घंटों और आगामी दिनों में भी तेज हवाओं, गरज-चमक, वज्रपात और बारिश की संभावना जताई है। वहीं जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने और खराब मौसम में सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.