देशFEATURED
एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, हिरासत में प्रदर्शनकारी

नई दिल्ली। एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए और कुछ को अपनी शर्ट उतारते हुए देखा गया। विरोध की मुख्य वजह भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौता थी, जिसका कांग्रेस कार्यकर्ता कड़ा विरोध कर रहे थे।
कार्यकर्ताओं को भारत मंडपम के विभिन्न पवेलियनों में जाकर प्रदर्शन करते हुए देखा गया। मौके पर तैनात पुलिस जवानों ने उन्हें शिखर सम्मेलन से दूर ले जाकर हिरासत में लिया और व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.