देवबंद में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन से टकराई कार; दो की मौत, मां-बेटी घायल

HIGHLIGHTS
- देवबंद में स्टेट हाईवे पर उपकारागार के पास भीषण सड़क हादसा हुआ।
- अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार मोहम्मद एजाज (45) और चालक मुकेश (30) की मौत हो गई।
- एजाज अपनी बेटी आयशा का इलाज कराकर मुजफ्फरनगर से लौट रहे थे।
बेटी का इलाज कराकर मुजफ्फरनगर से लौट रहा था परिवार
जानकारी के अनुसार, कासिमपुरा रोड स्थित अनवर शाह कॉलोनी निवासी मोहम्मद एजाज बुधवार को अपनी 18 वर्षीय बेटी आयशा का उपचार कराने मुजफ्फरनगर गए थे। देर शाम वह परिवार के साथ कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उपकारागार के नजदीक उनकी कार आगे चल रहे एक वाहन से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार चला रहे मुकेश और मोहम्मद एजाज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, एजाज की पत्नी रिजवाना और बेटी आयशा गंभीर रूप से घायल हो गईं।
गंभीर हालत में बेटी हायर सेंटर रेफर
दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार, रिजवाना की हालत खतरे से बाहर है। वहीं, आयशा की स्थिति गंभीर होने के चलते उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
सीओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि कार आगे चल रहे कैंटर जैसे किसी वाहन से टकराई थी। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है। दुर्घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने के लिए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.