दिल्ली के कनॉट प्लेस में पुलिस के समर्थन में उतरे युवा, CJP के खिलाफ लगाए नारे

HIGHLIGHTS
- युवाओं ने खुद को किसी राजनीतिक दल का समर्थक मानने से इनकार किया।
- मौके पर पीएम मोदी के समर्थन और EVM के पक्ष में पोस्टर भी दिखे।
- शनिवार के प्रदर्शन में हजारों लोगों को हिरासत में लिया गया।
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के शनिवार को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के बीच दिल्ली के कनॉट प्लेस में अलग नजारा देखने को मिला। यहां कुछ युवा पुलिस के समर्थन में नारे लगाते नजर आए।
युवाओं ने स्पष्ट किया कि वे किसी राजनीतिक दल के समर्थक नहीं हैं, बल्कि पुलिस का समर्थन करने के लिए वहां पहुंचे हैं।
CJP के विरोध और पुलिस के समर्थन में लगे नारे
कनॉट प्लेस के पास कुछ युवा CJP के विरोध में नारे लगा रहे थे, जबकि कुछ पुलिस के समर्थन में आवाज उठा रहे थे। उनके पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन वाले पोस्टर भी थे। वहीं, कुछ पोस्टरों में ईवीएम को सही ठहराया गया था।
शनिवार को दिल्ली में हुए प्रदर्शन के दौरान हजारों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। इस दौरान विपक्षी दलों के कई नेता भी प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे।
रविवार को भी जारी रहेगा आंदोलन
कॉकरोच जनता पार्टी ने रविवार को भी आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। पार्टी की कमान संभाल रहे अजिंक्य शिंदे ने कहा कि यह लड़ाई काफी लंबी है। उन्होंने बताया कि पार्टी रविवार को भी जंतर-मंतर की ओर मार्च करेगी।
शिंदे ने स्पष्ट किया कि विरोध-प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त अपना इस्तीफा नहीं दे देते।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.