यूपी में 19 अगस्त से और तेज होगा मानसून, 23 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

HIGHLIGHTS
- 17 अगस्त तक यूपी में सामान्य से 20 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई।
- पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की कमी 27 प्रतिशत रही।
- पश्चिमी यूपी में बारिश सामान्य से आठ प्रतिशत कम है।
उत्तर प्रदेश में जारी जोरदार बारिश के बीच 19 अगस्त से मानसून और सक्रिय हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 से 23 अगस्त तक पूरे सप्ताह प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, 20 और 21 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
सोमवार को भी प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई। सोनभद्र और बरेली में 140 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। राजधानी लखनऊ सहित दिल्ली से सटे जिलों में भी अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सोनभद्र में सबसे ज्यादा 147.2 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा बरेली में 141, प्रयागराज में 126, रायबरेली में 88.4, लखीमपुर खीरी में 84 और शाहजहांपुर में 80.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
सामान्य के करीब पहुंची यूपी में बारिश
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 17 अगस्त तक प्रदेश में कुल 398.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य बारिश 496.3 मिमी होनी चाहिए थी। इस तरह अब तक बारिश सामान्य से 20 प्रतिशत कम है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की कमी 27 प्रतिशत और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आठ प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह होने वाली बारिश से इस कमी को कुछ हद तक पूरा किया जा सकता है।
मंगलवार को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने मंगलवार को चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.