कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

मुंबई के मानखुर्द में भारी बारिश के दौरान तीन मंजिला चॉल ढहने से 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि बचाव अभियान जारी है। कुर्ला में पेड़ गिरने और नवी मुंबई में ग्रिल गिरने की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की जान चली गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए भारी से अत्यधिक भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

मुंबई के मानखुर्द इलाके में जनता नगर में एक झोपड़ीनुमा ढांचा अचानक ढह गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हादसे में मलबे में 4 से 5 लोगों के फंसे होने की आशंका है, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। फायर ब्रिगेड, पुलिस और बीएमसी की टीमें मौके पर राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं।

केतन अग्रवाल मामले में एक और दुखद मोड़ आया, उनके 71 वर्षीय दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन हो गया। पोते की मौत के बाद से वे गहरे सदमे में थे और शनिवार रात कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हुई। पुणे पुलिस मामले की जांच जारी रखे हुए है और आरोपियों से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

केतन अग्रवाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी ने पॉलीग्राफ टेस्ट कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों को 16 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच के दौरान चेतन के एक दोस्त का नाम भी सामने आया है, जिसे कथित तौर पर हत्या की योजना पहले से पता थी और उससे पुलिस पूछताछ कर रही है।
