कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।


अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है और अब यह ट्रस्ट के भीतर टकराव का रूप ले चुका है। पहली बार श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास महाराज ने पूर्व पदाधिकारी गोपाल राव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इस पूरे विवाद के पीछे गोपाल राव की भूमिका रही है और वे मामले को अनावश्यक रूप से उलझा रहे हैं। महंत दिनेंद्र दास ने यह भी आरोप लगाया कि गोपाल राव मंदिर की परंपराओं के अनुरूप कार्य नहीं करते और राजनीति से प्रेरित होकर फैस…



राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर चल रही जांच के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय से पुलिस ने पूछताछ की है। पूछताछ के दौरान उन्होंने किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया और कहा कि जैसे ही अनियमितता की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्धों को पकड़वाया और एफआईआर दर्ज कराई। चंपत राय ने यह भी स्पष्ट किया कि ट्रस्ट में पारदर्शिता बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी थी और इसमें अन्य ट्रस्ट सदस्यों की भी भूमिका रही है। उन्होंने आरोपी टिन्नू यादव…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य की हर ग्राम पंचायत में एक-एक सचिव की तैनाती का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए अगले तीन वर्षों में 13,116 नए ग्राम पंचायत अधिकारी (पंचायत सचिव) पद सृजित करने पर सहमति बन चुकी है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाल ही में हुई उच्चस्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पंचायतों में सचिवों की कमी दूर करने के लिए चरणबद्ध तरीके से पदों का सृजन किया जाएगा। पहले चरण में 4,372 पद बनाए जाएंगे…

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस की जांच तेज़ी से आगे बढ़ रही है। आरोपियों से जेल में लगातार पूछताछ की जा रही है, जबकि उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी जारी है। जांच एजेंसियों का दावा है कि अब तक करीब 80 लाख रुपये तक की बरामदगी की जा चुकी है। एसआईटी जांच में मिला ‘रामराज्य कोष’ लिखा संदूक जांच के दौरान एसआईटी को आरोपी अविनाश शुक्ला के कमरे से एक संदूक बरामद हुआ है, जिस पर ‘रामराज्य कोष’ लिखा हुआ था और उस पर पेटीएम का क्यूआर कोड भी लगा मिला। इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिय…