भगवान राम के पिता पर अभद्रता के आरोप पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- सच्चे सनातनी इनकी पर्ची लिखेंगे

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भगवान कृष्ण और भगवान राम के पिता को लेकर कथित आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित किए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर सवाल उठाया कि ऐसी गतिविधियों को किसके इशारे पर अंजाम दिया जा रहा है।
अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा कि पहले भगवान कृष्ण को लेकर विवादित वीडियो सामने आया और अब भगवान राम के पिता के बारे में अभद्र टिप्पणी से जुड़ी बातें प्रसारित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां संबंधित लोगों के राजनीतिक आकाओं को भले ही स्वीकार हों, लेकिन उन्हें यह बिल्कुल मंजूर नहीं है।
सपा प्रमुख ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए संबंधित व्यक्ति के सभी कार्यक्रम रद्द किए जाने की मांग की। उन्होंने अपनी पोस्ट के अंत में लिखा, “अब सच्चे सनातनी इनकी पर्ची लिखेंगे।”
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.