कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

शाम साढ़े सात बजे से करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश से हालात बिगड़े। जीत सिंह मार्केट और अस्पताल परिसर के पास सड़क पर जमा हुआ भारी मलबा। बीआरओ ने जेसीबी मशीनों के जरिए मलबा हटाने और यातायात बहाल करने की कार्रवाई शुरू की।

अधिकारियों ने मेला कंट्रोल रूम पहुंचकर CCTV के जरिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बेहतर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों और जवानों को मैन ऑफ द डे सम्मान दिया गया। पुलिस टीमों को अफवाहों पर नजर रखने और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

सोमवार शाम तक 32 लाख 25 हजार कांवड़ यात्री हरिद्वार से गंगाजल लेकर रवाना हुए। हरकी पैड़ी, नीलधारा और प्रमुख कांवड़ मार्गों पर सुबह से श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। डाक कांवड़ यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बैरागी कैंप में पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।

हरकी पैड़ी और अन्य घाटों पर कांवड़ यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी डाक कांवड़ यात्रियों ने आकर्षक झांकियों से यात्रा मार्ग को सजाया प्रशासन ने कांवड़ मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई

मंगलौर में कार की टक्कर से कांवड़ खंडित होने पर यात्रियों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए कांवड़ियों ने कार में तोड़फोड़ की, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। पुलिस ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और कांवड़ यात्रियों को शांत कराया।

स्याना चट्टी के पास अचानक पहाड़ी दरकने से भारी भूस्खलन हुआ। मलबा रिहायशी इलाके तक पहुंचा, लोग घरों और होटलों से बाहर निकले। प्रशासन ने लोगों को भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी।

हरिद्वार के युवा संवाद कार्यक्रम में बच्ची ने सीएम धामी के सामने कविता सुनाई। बच्ची ने सीएम धामी को धाकड़ बताया और कहा- मोदी हैं तो मुमकिन है। मुख्यमंत्री ने बच्ची के आत्मविश्वास और देश के प्रति सोच की सराहना की।

पुलिस ने आरोपी प्रमोद नौटियाल से पूछताछ के बाद उसकी संपत्ति और बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज खंगाले। बदरीनाथ चढ़ावा मामले में जांच समिति ने मंदिर से जुड़े कर्मचारियों से जानकारी जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस अब मामले में जुड़े सह आरोपी राजेंद्र चौहान की संपत्ति की जांच भी करेगी।

सभी मृतक चंडीगढ़ के रहने वाले थे और कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार पहुंचे थे। सूचना मिलते ही जल पुलिस और एसडीआरएफ ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया। गंगा के तेज बहाव में बहे दो अन्य युवकों को एसडीआरएफ ने सुरक्षित बचा लिया।

उत्तराखंड के 8 जिलों में 31 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश। रुद्रप्रयाग में खराब मौसम के चलते सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने का आदेश जारी। भूस्खलन, जलभराव और फ्लैश फ्लड की आशंका को देखते हुए पर्यटकों के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जाने पर रोक।

पहाड़ों से आए पानी के कारण करीब आधे से एक घंटे की बारिश के बाद नदी में पानी बढ़ा। हादसे के समय किसी भी कार में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कुंभ 2027 की तैयारियों के तहत पुल निर्माण स्थल के पास वाहन फंस गए थे।

चमोली के ज्योर्तिमठ में भारी बारिश के बाद किमाना गांव में भूस्खलन हुआ। मलबा कई घरों में घुसा, मंदिर की भोग मंडी और सुरक्षा दीवार भी क्षतिग्रस्त हुई। भूस्खलन जारी रहने से ग्रामीणों में दहशत, लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर ली शरण।

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी को बड़ी सफलता, आरोपी के सरकारी आवास से मिले कीमती उपहार और नकदी। देहरादून स्थित घर से बैंक खातों, संपत्तियों और आर्थिक लेनदेन से जुड़े दस्तावेज बरामद। एसआईटी और जांच समिति कई कर्मचारियों से पूछताछ कर पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी।

तेज बारिश के बाद श्रीनगर-पौड़ी-कोटद्वार हाईवे पर भूस्खलन से यातायात प्रभावित। खंडाह के पास पहाड़ी से गिरे बोल्डर और मलबे से सड़क बंद हुई। मलबा हटाने के लिए मशीनों से काम जारी, देर रात तक मार्ग खुलने की उम्मीद।

बागेश्वर के जातौली गांव में महिला की तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीणों ने डोली बनाकर 10 किमी पैदल रास्ता तय किया। गांव में सड़क, मोबाइल नेटवर्क और एंबुलेंस सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि बुनियादी सुविधाओं के लिए आवेदन के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।