कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

देहरादून में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने एक अनोखी पहल करते हुए ईंधन बचत का संदेश दिया। गढ़ी कैंट में आयोजित कार्यक्रम के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और वैश्विक हालात, विशेषकर पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल-डीजल के विवेकपूर्ण उपयोग की अपील की। सरकारी वाहन छोड़कर स्कूटी से पहुंचे कार्यालय कार्यक्रम के बाद कृषि मंत्री ने अपने सरकारी वाहन का उपयोग न करते हुए स्कूटी से कैंप कार्यालय तक यात्रा की। उनके इस कदम को ईंधन संरक्षण और जनजागरूकता से जोड़कर देखा…



पैत्रिक गांव पंचूर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा पूरी तरह आत्मीय और पारंपरिक रंग में नजर आया। धार्मिक कार्यक्रम और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री ने गांव के लोगों से सरल और सहज अंदाज में मुलाकात की। मंदिर परिसर में यज्ञ और प्राण प्रतिष्ठा के बाद सामूहिक भोज का आयोजन किया गया था। इसी दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीणों से गढ़वाली भाषा में बातचीत करते हुए कहा, “सब भात खैकन जरूर जाईं।” उनका यह देसी अंदाज सुनकर मौजूद लोग भावुक हो गए।…