लोड हो रहा है…
कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में ड्यूटी के दौरान पंजाब के बरनाला जिले के ठुल्लीवाल गांव के जवान जगसीर सिंह (35) ने देश की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। वे सिख रेजिमेंट की मदर यूनिट 27 में नायक के पद पर तैनात थे। सोमवार रात जब सेना की ओर से परिजनों को उनके शहीद होने की सूचना मिली, तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले जगसीर सिंह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे और उनकी दो बहनें हैं। उन्होंने वर्ष 2015 में विवाह किया था और एक 10 वर्षीय पुत्र के पिता थे। जगसीर सिंह…