कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

बिहार में सरकारी बंगलों के आवंटन को लेकर राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जारी बयानबाजी के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास को लेकर भाजपा और जदयू नेताओं की टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या सरकारी बंगले किसी राजनीतिक दल की निजी संपत्ति हैं, जिन्हें अपनी मर्जी से आवंटित या खाली कराया जा सकता है। नियमों में पारदर्शिता की म…






जयपुर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई हिस्सों में शनिवार को धूलभरी आंधी और रेत का बवंडर देखने को मिला। आधा दर्जन से अधिक जिलों में तेज धूलभरी हवाओं के चलते आसमान पूरी तरह धुंधला हो गया और दिन में ही रात जैसा अंधेरा छा गया। धूल के गुबार ने सूर्य की रोशनी को पूरी तरह ढक लिया, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई स्थानों पर स्थिति इतनी खराब रही कि 500 मीटर दूर तक भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। दो जिलों में जानलेवा हादसे धूलभरी आंधी के कारण हुए हादसों में सीकर…

पटना में बिहार विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई एक बार फिर चर्चा में है। जिला प्रशासन ने उन्हें 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास को खाली कर 39 हार्डिंग रोड स्थित नए आवंटित आवास में स्थानांतरित होने के लिए 15 दिनों का अतिरिक्त समय दिया है। प्रशासन के अनुसार, निर्धारित समयसीमा पूरी होने के बाद नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों ने राबड़ी देवी से मुलाकात कर उनसे नए आवास में शिफ्ट होने का अ…

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सहावर थाना क्षेत्र के गांव नगला भम्मा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत समतल करने वाले ट्रैक्टर पर लगे कंप्यूटर पाखी के 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकराने के बाद करंट फैल गया, जिससे ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि करंट लगते ही पूरा ट्रैक्टर उसकी चपेट में आ गया और चालक गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह मौके पर ही आग की लपटों में घिर गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पल भर में हुआ दर…
