कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित रैतिक परेड के दौरान राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर पुलिस कर्मियों को विशेष सम्मान देने की घोषणाएं कीं। इस अवसर पर सभी पुलिस कर्मचारियों को विशेष रजत जयंती पदक प्रदान किया जाएगा। पुलिस स्मृति दिवस हर साल 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिवस 1959 में लद्दाख की बर्फीली पहाड़ियों में चीनी सैनिकों के अचानक हमले में शहीद हुए 10 सीआरपीएफ जवानों की याद में समर्पित है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य के पुलिसकर्मियों की भूमि…

शहर में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रेमनगर थानाक्षेत्र की मांडूवाला रोड फिर से खौफनाक साबित हुई। यहां बीते दिनों हुए हादसों में 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य हादसों में एक युवक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मांडूवाला में किशोर की मौत हरियाणा के करनाल निवासी अंशुल कंबोज, जो मांडूवाला के पास एक हॉस्टल में रहकर प्राइवेट काम करता था, 14 अक्टूबर को बाइक से डॉल्फिन कॉलेज की ओर जा रहा था। प्रेमनगर थानाध्यक्ष कुंदन राम के अनुसार, शाम करीब 5.30 बजे मांडूवाला…

हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को गजीवाली गांव के पास हाईवे किनारे झाड़ियों में एक युवती का जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार मृतक युवती की उम्र लगभग 25 वर्ष के करीब है। सूचना मिलने के बाद श्यामपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर भेजा। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है, जो जल्द ही जांच शुरू करेगी। पुलिस ने बताया कि फिलहाल युवती की पहचान की प्रक्रिया चल रही है और शव के जले होने…
