कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

धमाके की चपेट में आसपास के करीब 10 मकान भी आए। मामले में लापरवाही के आरोप के बीच दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया। देर रात पुलिस से मुठभेड़ में आरोपी राजू खान के पैर में गोली लगी।

संसद मार्ग, बाराखंबा रोड, मिंटो रोड और अशोक रोड समेत 19 मार्गों पर असर पड़ सकता है। यात्रियों को घर से निकलने से पहले अपने रास्ते की योजना बनाने और अतिरिक्त समय रखने की सलाह दी गई है। ट्रैफिक पुलिस ने संभव होने पर सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की अपील की है।

बहस बढ़ने पर निलंबन आदेश तुरंत तैयार करने और सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिखने के निर्देश देने का आरोप है। IAS अधिकारी कुमार राजीव रंजन ने वीडियो से छेड़छाड़ होने या AI की मदद से बनाए जाने की आशंका जताई। रंजन के मुताबिक, बीनिश वानी ने 13 से 22 अक्टूबर तक अर्जित अवकाश के लिए आवेदन दिया था, लेकिन उसे मंजूरी नहीं मिली थी।

मुलाकात के दौरान 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। विश्वजीत ने दो-चार दिन में सपा की औपचारिक सदस्यता लेने की बात कही। जलभराव के मुद्दे पर सांसद रविकिशन के साथ उनकी तीखी बहस का ऑडियो पहले भी चर्चा में रहा था।

गिरफ्तार दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के निवासी हैं। 14 अक्टूबर 2026 को राजकोट में हुई थी वारदात। घायल कर्मचारी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा।

पूरी घटना बिल्डिंग में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई पीड़ित परिवार 1 अक्टूबर को ही बिल्डिंग में रहने आया था बिल्ली को लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले विवाद होने की बात सामने आई

बरामद हथियारों में चार ग्लॉक पिस्तौल भी शामिल एसएसओसी अमृतसर में दर्ज की गई एफआईआर गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने जारी की अधिसूचना पूर्ण दिव्यांगता वाले पात्र लाभार्थियों को हर महीने 1300 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे 70 से 99 फीसदी दिव्यांगता वालों के लिए भत्ते की दर में बदलाव नहीं

2018 के आपराधिक मानहानि मामले में कार्रवाई विकास पांडे की शिकायत पर दर्ज है मामला मई 2018 के यूट्यूब वीडियो से जुड़ा है विवाद

पौने तीन एकड़ जमीन को लेकर पिता-पुत्र में चल रहा था विवाद। आरोपी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से सात से आठ राउंड फायर किए। मृतक मुरारी लाल की पत्नी ने पांच अन्य लोगों पर साजिश के आरोप लगाए।

मुजफ्फरनगर में 28.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। हवा की सामान्य रफ्तार 40–50 किमी प्रति घंटा रही। हवा के झोंके 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंचे।

आतंकियों को तीन से चार सदस्यों वाले छोटे समूहों में बांटे जाने की जानकारी। जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों का जिक्र। बर्फीले इलाकों में इस्तेमाल होने वाले विशेष उपकरण दिए जाने का दावा।

ग्राम प्रधान संगठन ने हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी की। संगठन ने OBC आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पंचायत चुनाव कराने की मांग की। संगठन के मुताबिक, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट के लिए अभी सभी जिलों का डेटा सामने नहीं आया है।

ठगों ने WhatsApp पर कंपनी मालिक की पहचान बनाकर अकाउंटेंट से संपर्क किया। पुलिस ने लखनऊ के आदिलनगर निवासी अनस उर्फ अयान गाजी को गिरफ्तार किया। आरोपी के तीन बैंक खातों से जुड़ी 6.48 लाख रुपये की चार शिकायतें मिली हैं।

रेखा आर्य ने पुलिस को बताया कि उनका विवाह गिरधारी लाल साहू से 2004 में हुआ था। मंत्री का आरोप है कि पति ने पहली शादी की बात उनसे छिपाई थी। कंपनी के निदेशक पद से हटाने के लिए फर्जी हस्ताक्षर किए जाने का दावा किया गया है।