कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।



मुंबई–पुणे एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा यात्रियों के लिए भारी परेशानी बन गया। खंडाला घाट के पास प्रोपलीन गैस से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे गैस का रिसाव शुरू हो गया। सुरक्षा को देखते हुए मुंबई की ओर जाने वाली लेन को तुरंत बंद करना पड़ा, और देखते ही देखते पूरे एक्सप्रेसवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। रिसाव के कारण हालात इतने गंभीर हो गए कि करीब 32 घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान सैकड़ों वाहन वहीं फंसे रहे। छोटे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार यात्री घंटों तक बिना भ…

नई दिल्ली। अल फलाह ग्रुप के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी की कानूनी परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के बाद अब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भी उनके खिलाफ शिकंजा कस दिया है। दिल्ली पुलिस ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) से मिली शिकायतों के आधार पर कथित धोखाधड़ी और अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि इस प्रकरण में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज…


ओरमांझी के एनएच-20 किनारे स्थित विकास हॉस्पिटल में बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाइक सवार बदमाश ने अचानक अस्पताल की ओर गोली चला दी। यह वारदात करीब शाम 4:50 बजे हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। फुटेज के अनुसार, नीले रंग की अपाचे बाइक पर सवार युवक रांची से इरबा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान उसने अस्पताल की ओर निशाना साधकर फायर किया और तुरंत विकास गोलचक्कर की दिशा में फरार हो गया। गोली अस्पताल की दीवार में जाकर लगी। घटना…

बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे निषाद नगर गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक घटना हुई। घर के बाहर खेल रहे आठ वर्षीय सुभाष पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुआ बच्चे को जबड़े में दबाकर जंगल की ओर ले गया, लेकिन ग्रामीणों के शोर मचाने और पीछा करने पर वह उसे घायल हालत में छोड़कर भाग गया। परिजन सुभाष को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग…
