कीरतपुर साहिब में भीषण सड़क हादसा, गुजरात के 25 वर्षीय युवक की मौत

HIGHLIGHTS
- मसेवाल के पास शुक्रवार दोपहर बाइक और कार की टक्कर हुई।
- हादसे के बाद बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।
- गुजरात निवासी 25 वर्षीय उत्सव पांड्या को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
कीरतपुर साहिब। गांव मसेवाल के पास शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे हुए सड़क हादसे में गुजरात निवासी 25 वर्षीय युवक उत्सव पांड्या की मौत हो गई। उत्सव दोस्तों के साथ बाइक से मनाली की ओर ट्रिप पर गया था और लौटते समय हादसे का शिकार हो गया।
जानकारी के अनुसार उत्सव बाइक से मसेवाल के पास पहुंचा था। इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रही एक कार से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।
हादसे में उत्सव गंभीर रूप से घायल हो गया। नेशनल हाईवे की एंबुलेंस से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
एएसआई पवनदीप सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की पहचान गुजरात निवासी उत्सव पांड्या पुत्र विवेक पांड्या के रूप में हुई है। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.