कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

बरेली। सेंट्रल जेल से फरार हुए एक कैदी की तलाश में पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। कैदी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस और जेल प्रशासन की कुल आठ टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। इनमें चार टीमें पुलिस और चार जेल प्रशासन की शामिल हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कैदी के बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति को इनाम की राशि प्रदान की जाएगी। जानकारी के अनुसार, फरार कैदी दिनेश, अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के नन्हेड़ा राजपूत गांव का रहने वाला है। वर्ष 2020 में उस पर…


रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां से जुड़े जौहर ट्रस्ट को आयकर विभाग ने बड़ा झटका दिया है। विभाग ने ट्रस्ट का 12एबी पंजीकरण रद्द कर दिया है, जिसके बाद ट्रस्ट को मिलने वाली कर छूट समाप्त हो जाएगी। इस फैसले के चलते ट्रस्ट पर भारी टैक्स, ब्याज और जुर्माना लगाए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि ट्रस्ट के पास आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (आईटीएटी) में चुनौती देने का विकल्प अभी भी मौजूद है। आयकर विभाग की यह कार्रवाई वर्ष 2023 में हुई छापेमारी और उसके बाद की जांच…

बदायूं: जिले के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के हरनाथपुर मुस्तखर्जा गांव में देशी शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर मंगलवार शाम बड़ा हंगामा हो गया। दुकान आबादी के बीच होने से नाराज महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान दुकान में तोड़फोड़ और शराब नष्ट किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने मामले में 30 से 40 महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आबादी के बीच दुकान से ग्रामीणों में नाराजगी ग्रामीणों और खासकर महिलाओं का आरोप है कि गांव के बीच स्थित शराब की…


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में अलीगंज, लखनऊ में हुई आग की घटना को गंभीर चेतावनी के रूप में लेते हुए कहा कि यह हादसा पूरे प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण सीख है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन जरूरी है और इसके लिए शासन, प्रशासन तथा आम नागरिकों को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी। मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में मिशन मोड में व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट अभियान चलान…