सैफ अली खान को धमकी देने के मामले में जीशान अख्तर का नाम आया सामने

HIGHLIGHTS
- बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को धमकी मिलने की खबर सामने आई है।
- सूत्रों के मुताबिक, धमकी के पीछे बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम सामने आया है।
- मुंबई पुलिस धमकी की प्रामाणिकता और डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है।
बॉलीवुड सितारों को धमकियां मिलने का सिलसिला जारी है। अब अभिनेता सैफ अली खान को धमकी दिए जाने की खबर सामने आई है। समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि इस बार धमकी के पीछे बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम सामने आया है। मुंबई पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
डिजिटल सबूतों की जांच कर रही पुलिस
हालांकि, अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि धमकी वास्तव में जीशान अख्तर ने दी है या फिर किसी अन्य व्यक्ति ने उसके नाम का इस्तेमाल किया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धमकी की वास्तविकता और उससे जुड़े डिजिटल सबूतों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, सैफ अली खान की तरफ से इस संबंध में कोई सार्वजनिक बयान नहीं आया है।
तुषार कपूर और आयुष्मान को भी मिल चुके हैं धमकी भरे मैसेज और क्लिप
इससे पहले भी बॉलीवुड के कई कलाकारों को धमकी भरे संदेश और ऑडियो क्लिप मिल चुके हैं।
हाल ही में अभिनेता तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने के मामले ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
इन मामलों की जांच के सिलसिले में मुंबई पुलिस ने बंगलूरू से 30 वर्षीय वैभव मिश्रा को गिरफ्तार किया था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा होने का दावा कर कलाकारों को डराने और उनसे पैसे वसूलने की कोशिश की थी।
हालांकि, शुरुआती जांच में उसके किसी गैंग से जुड़े होने के सबूत नहीं मिले थे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.