दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में सोमवार को आग लग गई। आग मेडिसिन वार्ड में लगी। आग लगने के बाद वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजन उन्हें लेकर भागने लगे। मेडिसिन वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। आननफानन में पूरे वार्ड को खाली कराया गया।

बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी। DMCH के कर्मियों की तत्परता से आग पर काबू पाया गया। मौके पर फायर बिग्रेड की 2 गाड़ियां भी पहुंची है।

सूचना मिलने पर DMCH के प्राचार्य ने वार्ड का निरीक्षण किया। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

अपने दादाजी का इलाज करवाने पहुंचे रोशन ने कहा कि आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन फिर आग पर काबू नहीं पाया जा सका था, जिसके बाद मरीजों के परिजनों तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने में जुट गए।

वहीं आग लगने के बाद वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे डीएमसीएच के प्रिंसिपल डाक्टर के एन मिश्रा ने बताया कि बिजली का तार वार्ड में बहुत ही जर्जर हालत में है। जिसकी वजह से शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई।

किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। फायर ब्रिगेड और मरीजों के परिजनों की मदद से आग पर काबू पाया गया।