सीएम नीतीश कुमार के आवास पर जुटे एनडीए के सभी दलों के नेता

आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की महाबैठक है। यह बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक अणे मार्ग स्थित आवास पर हो रही। एनडीए के सभी प्रमुख नेताओं का जुटान हुआ है। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष ललन सिंह, सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी समेत भाजपा, जदयू, लोजपा रामविलास, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा समेत अन्य दलों के विधायक, सांसद और वरीय नेता बैठक में शामिल हुए।  

विपक्ष बेवजह खुश हो रही है
वहीं बैठक को लेकर भाजपा विधायक पवन जायसवाल ने कहा कि सीएम नीतीश की आज अध्यक्षता में एनडीए की बैठक हो रही है। एनडीए सरकार अपने कार्यों की समीक्षा कर रही है। सरकार के काम जन-जन तक पहुंचे की समीक्षा कर रही है। ‘यह कोई विशेष बैठक नहीं है। सामान्य रूटिंग बैठक है। विपक्ष बेवजह खुश हो रही है।

NDA Meeting: General meeting of NDA at CM Nitish's residence; JDU, BJP, LJP, MP MLA, Bihar News

एनडीए के नेताओं ने इसे महाअभियान नाम दिया
इधर, राजनीतिक पंडितों का कहना है कि हाल के दिनों में भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाईटेड के नेताओं के बीच दूरियां कुछ हद तक बढ़ी हैं। गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा से जदयू के मुस्लिम वोट बैंक पर असर पड़ता दिख रहा है। अगले साल विधानसभा चुनाव है। इन सबको देखते हुए ही यह बैठक बुलाई गई है। एनडीए के नेताओं ने इसे महाअभियान नाम दिया है।  

NDA Meeting: General meeting of NDA at CM Nitish's residence; JDU, BJP, LJP, MP MLA, Bihar News

सबलोग एकजुट होकर आगामी चुनाव लड़े
जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि आज एनडीए की विस्तृरित मीटिंग अणे मार्ग में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में हो रही है। इसमें एनडीए के सभी सांसद, विधान मंडल दल के नेता, जिलाध्यक्ष और प्रदेश स्तर के वरीय नेता शामिल होंगे। सब लोगों का एक ही उद्देश्य है कि आने वाले चुनाव में सबलोग एकजुट होकर लड़ें। एक तरह से एक अभियान की शुरुआत हो रही है।   

NDA Meeting: General meeting of NDA at CM Nitish's residence; JDU, BJP, LJP, MP MLA, Bihar News

उपचुनाव में चारों सीटों पर जीत का दावा
जानकारी देते हुए सीएम नीतीश कुमार के करीबी और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि आगामी चुनाव को लेकर 28 अक्टूबर को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन होने वाली है। संजय झा ने अभी तो नॉमिनेशन ही हुआ है। अब तक जो फीडबैक मिला है, उसमें यह बात सामने आ रही है कि हमलोग चारों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव जीत रहे हैं। हमलोग बड़े मार्जिन से जीत रहे हैं। लोगों को पता है कि डबल इंजन की सरकार विकास पर वोट मांग रही है। कई काम अभी होना है। इसलिए विकास को वोट करना है। एनडीए जरूरी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here