बेगूसराय में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है। घटना घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के रतन चौक के पास एनएच 31 पर हुई। मंगलवार अहले सुबह सात लोग ऑटाे पर सवार होकर सिमरिया से जीरो माइल की आ रहे थे। रतन चौक पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ऑटो में फंसी लाशों को बाहर निकालने की कोशिश में जुटी है। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Bihar Begusarai Road Accident News Many People Dies in Collision Between Car and Auto News in Hindi

शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे
पुलिस के अनुसार, मरने वाले में से एक पहचान छोराही थाना क्षेत्र के राजोपुरबेंगा निवासी रमाकांत दास का 25 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार उर्फ गौतम के रुप में हुई है। मृतक मजदूर है, जो टाइल पत्थर का काम करता है। वहीं दूसरे एक शाम्हो के रहने वाले सिंटू कुमार यादव थे। वह दिल्ली से लौटकर बेगूसराय से खगड़िया शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तीसरे युवक की पहचान नालंदा जिले के पुवारी (गोनामा) निवासी सुनील कुमार का 28 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार के रूप में हुई है।

सुनील कुमार दिल्ली एम्स में कैंसर डिपार्टमेंट में टेक्नीशियन के रूप में कार्य थे और वह दिल्ली से बेगूसराय अपने ससुराल आ रहा था। चौथे युवक की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कुंवर टोल वार्ड 15 निवासी रामदास का 24 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। वह पटना से घर लौट रहा था। वह पॉलिटेक्निक का छात्र था। वहीं पांचवे की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के मौजी हरी सिंह गांव निवासी वीरेंद्र तांती का 22 वर्षीय पुत्र अमनदीप कुमार के रूप में हुई। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था। 

Bihar Begusarai Road Accident News Many People Dies in Collision Between Car and Auto News in Hindi

ट्रेन से उतरने के बाद बेगूसराय की ओर आ रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार, ऑटो सवार सभी लोग हाथीदह स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद बेगूसराय की ओर आ रहे थे। ओवरटेक करने के दौरान ऑटो और कार भीषण टक्कर हो गया। इसमें ऑटो पर सवार पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं कार का ड्राइवर एवं ऑटो सवार दो अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हैं।

इन्हें इलाज के लिए विभिन्न जगह भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों एवं पुलिस ने बताया कि आज सुबह रतन चौक के समीप जोरदार आवाज हुई और जब लोग वहां पहुंचे तो कार एवं ऑटो के आमने-सामने टक्कर हो चुकी थी तथा दोनों ही गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। तत्पश्चात पुलिस को इसकी सूचना दी गई और पुलिस तथा स्थानीय लोगों के द्वारा सभी मृतक के शव को बाहर निकला गया तथा घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है।