प्रियंका गांधी की टी-शर्ट पर तस्वीर देख भड़कीं मिंता देवी, बोलीं- हमसे कोई पूछता तक नहीं

बिहार के सिवान की मिंता देवी अचानक सुर्खियों में आ गई हैं, जब कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने उनकी तस्वीर लगी टी-शर्ट पहनकर दिल्ली में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने मिंता देवी को फर्जी वोटर बताते हुए चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया का विरोध किया।

जब मिंता देवी को इस बारे में पता चला तो वह काफी नाराज हुईं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी या राहुल गांधी उनके लिए कोई नहीं हैं और उन्हें उनकी तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनने का कोई अधिकार नहीं है। मिंता देवी ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी दो-चार दिन पहले ही हुई। उन्होंने यह भी कहा कि किसी प्रशासनिक अधिकारी ने उन्हें इस मामले में कोई कॉल नहीं किया है।

मिंता देवी ने सवाल उठाया कि अगर सरकार के रिकॉर्ड में उनकी उम्र 124 वर्ष है, तो फिर उन्हें वृद्धावस्था पेंशन क्यों नहीं मिल रही। उन्होंने मांग की कि सरकार उन्हें उचित योजनाओं का लाभ दे या उनके वोटर आई कार्ड की जानकारी सही करे। मिंता देवी ने कहा कि जो भी उनकी डिटेल्स में गलती कर रहा है, उसे यह देखना चाहिए था और सही जानकारी देनी चाहिए थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here