दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक इमारत गिरने से मां और बेटे की मौत हो गई है। हादसे के बाद मलबे में कई लोग दबे होने की आशंका है। घटना की जानकरी मिलते ही मौके पर रेस्क्यू टीम मौजूद है। रिपोर्ट के मुताबित, अरिहंत नगर में स्थित एक खाली इमारत में कंक्रीट का शेड गिरने से एक 30 वर्षीय महिला और उसके तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि आगे की पूछताछ जारी है।

जानकारी के लिए बता दें कि पंजाबी बाग के अरिहंत नगर इलाके में एक इमारत गिरने की सूचना मिली थी। जिसके बाद घटना स्थल पर आईओ एएसआई अशोक अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। घटना 47/35, अरिहंत नगर पंजाबी बाग में हुई। जहां एक महिला, जिसका नाम ममता पत्नी रोहताश (30 वर्ष) और लगभग 3 साल का एक बच्चा था। दोनों ही कंक्रीट शेड के नीचे फंस गए थे और घायल हो गए थे।

इसके बाद दोनों को घायल अवस्था में बच्चे के साथ संजय गांधी अस्पताल भेजा गया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। बता दें कि बिल्डिंग खाली थी। लेकिन ममता अपने परिवार के साथ पिछले कुछ वर्षों से बिल्डिंग की देखभाल कर रही थी। केयरटेक के तौर पर यहां रह रही थी। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

https://twitter.com/ANI/status/1683786229723312129?s=20