दिल्ली के उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर शनिवार को 80 वर्षीय जोगिंदर पाल ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया, जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल होने से बच गए। उन्हें तुरंत दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जोगिंदर पाल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने परिवार में बहू के बर्ताव से परेशान होकर यह कदम उठाया। मेट्रो पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। स्टेशन कंट्रोलर ने पुलिस को बताया कि बुजुर्ग ट्रैक और प्लेटफार्म के किनारे थे, इसलिए गंभीर चोट नहीं आई।

पुलिस ने बताया कि घायल बुजुर्ग को तुरंत पीसीआर टीम की मदद से अस्पताल ले जाया गया। मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस हर पहलू से घटना की पड़ताल कर रही है।