कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा के नौ जिलों में वीकेंड लॉकडाउन लगा दिया गया है। इनमें पंचकूला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, रोहतक,करनाल, हिसार, सिरसा और फतेहाबाद शामिल हैं। इन जिलों में 30 अप्रैल रात दस बजे से लॉकडाउन लगेगा और सोमवार तीन मई सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा। यह आदेश हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तरफ से जारी किए गए हैं।

https://twitter.com/cmohry/status/1388080696779059201?s=19