लेह-लद्दाख: सेना ने 17,000 फीट की ऊंचाई से दक्षिण कोरियाई दंपत्ति को बचाया, एक की मौत

भारतीय सेना ने लेह-लद्दाख के कोंगमारूला दर्रे में बर्फ में फंसे दक्षिण कोरियाई दंपत्ति को एक साहसिक बचाव अभियान के तहत निकालने में सफलता हासिल की। यह अभियान 17,000 फीट की ऊंचाई पर अंधेरी रात में, हेलीकॉप्टर के लिए कोई तैयार हैलीपैड न होने के बावजूद संपन्न हुआ।

सेना के एयर विंग को शुक्रवार रात लगभग 8:05 बजे सूचना मिली कि दक्षिण कोरिया के नागरिक ह्यून वू किम और उनकी पत्नी कोंगमारूला दर्रे में फंसे हैं। 15 मिनट के भीतर, 8:20 बजे हेलीकॉप्टर लॉन्च किया गया और रात 9:15 बजे बचाव दल दर्रे पर उतरा। दोनों पर्वतारोहियों को तुरंत मेडिकल टीम को सौंपा गया।

हालांकि, दोनों को गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान एक पर्वतारोही की मृत्यु हो गई। सेना के अधिकारियों ने बताया कि मिशन में उच्च जोखिम, कठिन भौगोलिक परिस्थितियाँ और अंधेरी रात में नाइट विजन लैंडिंग जैसी चुनौतियों के बावजूद अभियान सफलतापूर्वक पूरा हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here