जम्मू के गंग्याल इलाके में मंगलवार को हुए एक सड़क हादसे में मध्य प्रदेश के एक दंपति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार पति-पत्नी को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान बालकृष्ण और अनीता के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।