शिबू सोरेन को सर्वधर्म प्रार्थना सभा में भावभीनी श्रद्धांजलि, योगदान को किया गया याद

पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिवंगत शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उन्हें गरीबों और आदिवासियों का मसीहा, दूरदर्शी नेता और झारखंड का सच्चा जननायक बताया। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कार्यों की चर्चा की और कहा कि झारखंड के गठन में उनका योगदान अतुलनीय रहा है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

कार्यक्रम में कांग्रेस के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे, जिनमें शहजादा अनवर, राजीव रंजन प्रसाद, ज्योति सिंह मथारू, राजीव रंजन राजू, चंद्र रश्मि पिंगुआ, रमेश पांडे, शहीद अहमद, माधव कच्छप, विनोद सिंह, अमरजीत सरदार, संतोष कुमार, शैलेन्द्र सिंह, सहाबीर लोहरा, नंद किशोर चंदेल, विजय टोप्पो, संजर खान, अख्तर अंसारी, हैदर अंसारी, रिजवान अंसारी, अब्दुस सलाम, संजय सरैया और खरगेश चंद महतो समेत कई नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।

समापन पर राहुल गांधी का एक वीडियो भी प्रदर्शित किया गया, जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोपों को लेकर बात की।

रांची जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो ने कहा कि शिबू सोरेन का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके सपनों और विकास की दिशा में काम करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। डॉ. महतो ने कहा कि गुरुजी का जीवन संघर्ष और सेवा की मिसाल है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न धर्मों के गुरुओं द्वारा सामूहिक सर्वधर्म प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें सभी धर्मों के धर्मगुरु एक मंच पर आए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इतिहासकार डॉ. इलियास मजीद ने शिबू सोरेन के जीवन, उनके संघर्षों और झारखंड आंदोलन में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here