यूक्रेन में चंडीगढ़ में 103 लोग फंसे हुए हैं। इसकी सूची मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स ने जारी की है। बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छात्रों की यूक्रेन से सुरक्षित वापसी की मांग की है। चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा से कई स्टूडेंट्स यूक्रेन में फंसे हुए हैं।

बार काउंसिल के चेयरमैन मिंदरजीत यादव ने कहा है कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई वकीलों के बच्चे यूक्रेन में मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों/यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हैं। वह बच्चों की वापसी में सरकार की हर तरीके से सहायता करने को तैयार हैं।

Government of India rescued children trapped in Ukraine of lawyers,  Ministry has given information about 103 people of Chandigarh trapped in  Ukraine to the administration | बार काउंसिल की छात्रों को भारत

गौरतलब है कि भारतीय दूतावास कूटनीतिक तरीकों से बच्चों की वतन वापसी की कोशिशें कर रहा है। ऑपरेशन गंगा के तहत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स ने हेल्पडेस्क नंबर भी जारी किए हैं। मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स ने यूक्रेन में फंसे 103 चंडीगढ़ वासियों की सूची भी जारी की है। चंडीगढ़ प्रशासन फंसे लोगों के चंडीगढ़ में परिवारों से संपर्क कर रहा है। यूक्रेन से कुछ स्टूडेंट्स और बाकी लोग वापस आ गए हैं। वहीं प्रशासन यूक्रेन से भारत आने वाले चंडीगढ़ के लोगों के लिए ट्रांसपोर्ट की सेवा भी दे रहा है।

इन नंबरों पर ले सकते हैं अपनों की जानकारी

1800118797 (टोल फ्री), + 91 1123012113, + 91 1123014104, + 91 1123017905, + 91 1123088124 (Fax)

इनके अलावा situationroom@mea.gov.in के नाम से वेबसाइट भी है जिसके ज़रिए सहायता ली जा सकती है।

चंडीगढ़ प्रशासन भी मदद के लिए प्रयास कर रहा

चंडीगढ़ प्रशासन 112 नंबर के जरिए यूक्रेन में फंसे स्टूडेंट्स और बाकी लोगों की जानकारी इकट्‌ठी कर आगे भारत सरकार को भेज रहा है। नई दिल्ली के एयरपोर्ट पर भी चंडीगढ़ प्रशासन ने एक हेल्पडेस्क स्थापित किया है। यूक्रेन में फंसे लोगों की जानकारी भारत सरकार यूक्रेन में भारतीय दूतावास और बाकी नजदीकी देशों के साथ सांझी कर रही है।