गुरुग्राम:रात को डेरा प्रमुख राम रहीम ने परिवार और मैनेजमेंट के साथ की मीटिंग

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की 21 दिन की फरलो खत्म हो गई। फरलो खत्म होने से पहले डेरा प्रमुख ने रविवार रात गुरुग्राम के नामचर्चा घर में अपने परिवार और डेरा मैनेजमेंट के सदस्यों के लिए एक छोटी पार्टी का आयोजन किया। इसमें सिरसा डेरे से भी प्रमुख पदाधिकारी पहुंचे।

चुनिंदा लोगों की पार्टी रात 10 से 11 बजे शुरू हुई। इसमें डेरा प्रमुख ने पदाधिकारियों के साथ कुछ अहम चर्चा भी की। राम रहीम ने गुरदता गद्दी दिवस को लेकर पदाधिकारियों से बातचीत की। जेल जाने से पहले डेरा प्रमुख की यह मीटिंग अहम मानी जा रही है।

सिरसा में गुरदता गद्दी दिवस पर नाचते लोग।
सिरसा में गुरदता गद्दी दिवस पर नाचते लोग।

डेरे में आज शाह सतनाम सिंह का गुरदता गद्दी दिवस

सिरसा डेरा सच्चा सौदा में सोमवार को शाह सतनाम सिंह का गुरदता गद्दी दिवस है। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से 12 बजे तक चलेगा। इसमें दूसरे राज्यों से करीब 50 हजार लोगों के पहुंचने के उम्मीद है। भक्तों को यह उम्मीद है कि बाबा का कोई संदेश या वीडियो उन्हें दिखाया या सुनाया जाएगा। आयोजन को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। डेरा प्रवक्ता जितेंद्र खुराना का कहना है कि डेरा प्रमुख के सिरसा आने का कोई कार्यक्रम नहीं है। न ही कोई वीडियो अनुयायियों को दिखाया जाएगा।

7 फरवरी को शुरू हुई थी फरलो

डेरा प्रमुख की 7 फरवरी को फरलो शुरू हुई थी। फरलो 27 फरवरी तक थी। 28 फरवरी को डेरा प्रमुख वापस सुनारिया जेल जाएंगे। राम रहीम साध्वी यौन शोषण, पत्रकार छत्रपति और रणजीत हत्याकांड में उम्र की सजा काट रहा है। डेरा प्रमुख की फरलो को लेकर पंजाब और हरियाणा हाइकोर्ट में याचिका पर सुनवाई भी चल रही है। कोर्ट ने हरियाणा सरकार ने इस मामले पर जवाब भी मांगा था और अब सरकार ने अपना फैसला सुरक्षित रखा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here