गांव सोहावा निवासी सुखविंदर सिंह के 25 वर्षीय लड़के जतिंदरपाल सिंह की आधी रात को बाइक सवार नौजवानो ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम की कारवाई शूरू कर दी है।
गांव सोहावा निवासी सुखविंदर सिंह का लड़का जतिंदरपाल सिंह कुछ समय से कनाडा में रहता था। वह कुछ दिन पूर्व ही वापस घर लौटा था। जतिंदरपाल सिंह शनिवार की रात को घर से बाहर खाना खाने निकला। देर रात करीब एक बजे बाइक सवार नौजवान उसका पीछा करते आए और भगवान परशुराम चौक में उसको गोलियां मारी। नौजवान को अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
डीएसपी बरजिंदर सिंह ने बताया कि जतिंदरपाल सिंह के हत्यारे कौन हैं, इसका पता लगाने लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। नौजवान के पिता सुखविंदर सिंह के बयान दर्ज करके अज्ञात लोगों खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।