पंजाब:117 विधानसभा सीटों पर कल सुबह 8 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर कल सुबह 8 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इन सीटों पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में 315 दागी हैं, जिनमें से कुछ के खिलाफ मर्डर और रेप का केस दर्ज है। 521 उम्मीदवार करोड़पति हैं। वहीं 695 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनकी शिक्षा 5वीं से 12वीं के बीच है। वहीं 49 उम्मीदवार अनपढ़ हैं। चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा 671 उम्र के लिहाज से 41 से 60 वर्ष के बीच है। यह आंकड़ा पंजाब इलेक्शन वॉच और ADR की तरफ से चुनाव लड़ रहे कुल 1304 में से 1276 के एफिडेविट के एनालसिस के बाद सामने आया है।

SAD और AAP में सबसे ज्यादा दागी
कुल 315 में से 218 उम्मीदवारों के खिलाफ संगीन अपराध हैं। जिनमें सबसे ज्यादा 65 शिअद, 58 आम आदमी पार्टी, 27 भाजपा, 4 शिअद संयुक्त, 3 बसपा, 16 कांग्रेस और 3 कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस के हैं। 15 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनके खिलाफ महिला संग अपराध से जुड़े केस हैं, जिसमें 2 रेप केस हैं। 4 उम्मीदवारों पर मर्डर केस और 33 पर अटेंप्ट टू मर्डर केस है।

Long Read: The Political Permutations In Punjab Assembly Elections Of 2022

सबसे ज्यादा करोड़पति कांग्रेस और SAD में
521 करोड़पति उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा 107 कांग्रेस में हैं। इसके अलावा 89 अकाली दल यानी SAD से हैं। आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे 81 उम्मीदवार करोड़पति हैं। भाजपा के 60, बसपा के 16, शिअद संयुक्त के 11 और पंजाब लोक कांग्रेस के 16 उम्मीदवार करोड़पति हैं। इस दौड़ में बठिंडा अर्बन से निर्दलीय राजकुमार, घनौर से जगनीत सिंह, पटियाला से ज्योति तिवारी, फाजिल्का से गुरजिंदर सिंह और सनौर से जय जवान जय किसान पार्टी के नवजोत सिंह के पास कोई प्रॉपर्टी नहीं है।

सबसे ज्यादा महिलाएं निर्दलीय
पंजाब में सिर्फ 90 महिलाएं चुनाव मैदान में हैं। इनमें सबसे ज्यादा 26 निर्दलीय हैं। आम आदमी पार्टी ने 12, कांग्रेस ने 11, भाजपा ने 6, अकाली दल (बादल) ने 5, बहुजन मुक्ति पार्टी ने 4 महिलाओं को टिकट दी है। सिर्फ 7% महिलाएं ही उम्मीदवार बनी हैं।

शिक्षा के लिहाज से उम्मीदवारों की स्थिति

  • अनपढ़ : 49
  • शिक्षित : 21
  • 5वीं पास : 75
  • 8वीं पास : 118
  • 10वीं पास : 263
  • 12वीं पास : 239
  • ग्रेजुएट : 199
  • ग्रेजुएट प्रोफेशनल : 135
  • डाक्टरेट : 8
  • अन्य : 24
  • नहीं बताई : 4

उम्र के लिहाज से पंजाब में उम्मीदवार

  • 25 से 30 साल : 77
  • 31 से 40 साल : 272
  • 41 से 50 साल: 373
  • 51 से 60 साल: 298
  • 61 से 70 साल : 207
  • 71 से 80 साल : 47
  • 81 से 100 साल: 2

सिर्फ एक थर्ड जेंडर चुनाव मैदान में
पंजाब के 1304 उम्मीदवारों में से 1276 के विश्लेषण में यह बात सामने आई कि 1185 पुरुष हैं। 90 महिलाओं के अलावा एक थर्ड जेंडर उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here