जिले में आज 56 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वही 22 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। जबकि, आर्यसमाज रोड निवासी 59 वर्षीय सुनील कपूर का आज निधन हो गया है। वे गाज़ियाबाद के यशोदा अस्पताल में इलाज करा रहे थे। 

कहां कितने संक्रमित मिले:-

  साकेत से एक, गंगा रामपुरा से दो, पटेल नगर से 4, नई मंडी से दो, सिविल लाइन से 4 , आदर्श कॉलोनी से एक, पटेल नगर से एक, गांधी कॉलोनी से 7, भगत सिंह रोड से एक, आनंद विहार से दो, नुमाइश कैंप से दो ,कंबल वाला बाग से एक, सुमन विहार से एक, घेर खत्ती  से एक, ब्रह्मपुरी से एक, गंगा रामपुरा से एक, तुलसी नगर से दो पॉजिटिव मिले हैं। बघरा के तितावी और किनौनी से 1-1, बुढ़ाना के शिकारपुर से एक संक्रमित मिला है। जानसठ के बेड़ा आस्सा  से एक, खतौली से आज 7  संक्रमित मिले हैं, जिनमें एक पार्श्वनाथ  नगर ,मनव्वरपुर से भी एक, खतौली से दो, बड़ा बाजार से एक, रोडवेज से एक और एमएमसी से एक, मोरना के बेहड़ा  से एक और मोरना शुगर मिल से दो, मुजफ्फरनगर के ग्रामीण इलाकों में बिलासपुर से दो, शाहबुद्दीनपुर  पुर से एक, खेड़ी विरान से एक, गांधीनगर से दो पॉजिटिव मिले हैं।