उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती से जुड़े पोस्टर और बैनर फाड़ने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हजरतगंज थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में आरोपी हिमांशु मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री आवास से लेकर 1090 चौराहे तक लगाए गए बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के पोस्टर और बैनर को ब्लेड से काटकर नुकसान पहुंचाया गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।