मथुरा: दिल्ली से वृंदावन आ रही बागेश्वर धाम की सनातन पदयात्रा के दौरान एक उप निरीक्षक की ड्यूटी करते समय अचानक मौत हो गई। मृतक उप निरीक्षक बोहरा थाना राया क्षेत्र के पीरीगढ़ी गांव के निवासी थे और वर्तमान में एटा के अलीगंज थाने में तैनात थे।
जानकारी के अनुसार, विशेष ड्यूटी पर मथुरा आए उप निरीक्षक बोहरा पुलिस लाइन में आमद कराने के दौरान अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत करने लगे। साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सहकर्मियों ने बताया कि उप निरीक्षक बोहरा हमेशा सक्रिय और मिलनसार स्वभाव के थे। उनकी अचानक मृत्यु से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन मथुरा के लिए रवाना हो गए हैं।