मेरठ के सरधना क्षेत्र में रोड किनारे स्थित एक पेपर मिल में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते मिल परिसर में धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कर्मचारियों ने पाया आग पर काबू

आग लगते ही कर्मचारियों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए उसे बुझाने का प्रयास शुरू किया और कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया। इसी बीच सूचना फायर ब्रिगेड को भी दे दी गई।

फायर ब्रिगेड ने लिया हालात का जायजा

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग बुझाई जा चुकी थी। इसके बाद टीम ने मौके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

किसी तरह की जनहानि नहीं

इस घटना में राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।