मेरठ में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से एसएसपी अविनाश पांडेय ने पुलिस विभाग में कई स्तरों पर फेरबदल किया है। इस कार्रवाई के तहत ब्रह्मपुरी थाने के क्राइम इंस्पेक्टर रामस्नेही और जानी थाने के क्राइम इंस्पेक्टर मनोज कुमार को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। वहीं सरधना थाने में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर विजय कुमार राय का तबादला कर उन्हें जानी थाने भेजा गया है।

इसके अलावा रोहटा थाने की किनौनी चौकी के प्रभारी कमल शंकर त्रिवेदी को लोहियानगर थाने में एसएसआई के पद पर नियुक्त किया गया है। पुलिस प्रशासन ने आठ चौकी प्रभारियों को उनके पद से हटाते हुए पुलिस लाइन भेज दिया, जबकि आठ अन्य चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

वहीं 18 उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारी देते हुए चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही 12 दारोगाओं को चौकी प्रभारी के पद से हटाकर विभिन्न थानों में तैनाती दी गई है।